Mahavir Prasad Jain Death: ‘आपातकाल के दौरान..’, छत्तीसगढ़ के इस लोकतंत्र सेनानी का निधन, सीएम साय ने साझा किया भावुक पोस्ट, उनके योगदान को किया याद

Mahavir Prasad Jain Death: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी श्री महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Mahavir Prasad Jain Death: ‘आपातकाल के दौरान..’, छत्तीसगढ़ के इस लोकतंत्र सेनानी का निधन, सीएम साय ने साझा किया भावुक पोस्ट, उनके योगदान को किया याद

Jageshwar Ram Bhagat Passes Away. Image Source : FILE

Modified Date: March 5, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: March 5, 2026 8:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री ने महावीर जैन को श्रद्धांजलि दी
  • जैन ने समाजसेवा और लोकतंत्र में योगदान
  • आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा की

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी श्री महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महावीर प्रसाद जैन ने अपने जीवन को समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का परिचायक है।

Mahavir Prasad Jain Death: सीएम साय ने क्या लिखा ?

सीएम साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि, ‘लोकतंत्र सेनानी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे जशपुर निवासी श्री महावीर प्रसाद जैन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दें। ॐ शांति।’

CM Sai Condolence Message: आपातकाल के कठिन दौर को किया याद

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्री महावीर प्रसाद जैन ने अपने जीवन को समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जैन का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।