‘इंडिया एनर्जी वीक’ का आयोजन अब गोवा के बजाय कोलकाता में होगा

‘इंडिया एनर्जी वीक’ का आयोजन अब गोवा के बजाय कोलकाता में होगा

‘इंडिया एनर्जी वीक’ का आयोजन अब गोवा के बजाय कोलकाता में होगा
Modified Date: August 9, 2026 / 12:52 pm IST
Published Date: August 9, 2026 12:52 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) का अगला संस्करण 28 से 31 जनवरी, 2027 तक कोलकाता के न्यू टाउन स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। यह फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बने गोवा के नए कन्वेंशन सेंटर को आईईडब्ल्यू का स्थायी आयोजन स्थल बताया गया था।

आईईडब्ल्यू के लिंक्डइन पेज पर 2027 के आयोजन की घोषणा की गई। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि 2027 में वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), नीति-निर्माता, निवेशक और नवोन्मेषक भारत में जुटेंगे।

गोवा में 2026 का आईईडब्ल्यू नए 4,000 सीट वाले कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ था। इस परिसर में प्रदर्शनी हॉल, सम्मेलन सुविधाएं, हेलिपैड और फ्लोटिंग जेट्टी जैसी सुविधाएं भी हैं। इसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए विकसित किया गया था।

वहीं, न्यू टाउन का बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर 2017 में शुरू हुआ था और इसमें करीब 3,200 सीट वाला सभागार, प्रदर्शनी केंद्र, सेमिनार कक्ष और अन्य आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के पहली बार सत्ता में आने के बाद यह फैसला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा था कि गोवा अब इंडिया एनर्जी वीक के लिए एक स्थायी स्थल होगा।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में