Congress MLA Controversial Statement: ‘…जंगली जानवरों का शिकार करेंगे…मैं सबसे आगे रहूंगा’ कांग्रेस विधायक ने दिया विवादित बयान, वायरल हो रहा वीडियो

Congress MLA Controversial Statement: '...जंगली जानवरों का शिकार करेंगे...मैं सबसे आगे रहूंगा' कांग्रेस विधायक ने दिया विवादित बयान, वायरल हो रहा वीडियो

Modified Date: August 9, 2026 / 12:17 pm IST
Published Date: August 9, 2026 12:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बाघ के हमले के बाद कांग्रेस विधायक मधु भगत का कथित बयान वायरल
  • विधायक ने जंगली जानवरों के शिकार की बात कही
  • वायरल वीडियो के पूरे संदर्भ और बयान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी

बालाघाट: Congress MLA Controversial Statement कांग्रेस विधायक मधु भगत का एक कथित विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाघ के हमले में घायल व्यक्ति और उसके परिवार से मुलाकात के बाद विधायक मधु भगत ने जंगली जानवरों के शिकार को लेकर ऐसी बात कही, जिस पर अब सवाल उठ रहे हैं। विधायक ने एक विशेष समुदाय की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके हाथ में अगर तीर-कमान आया, तो वे जंगली जानवरों का शिकार करेंगे और वे खुद भी उनके साथ सबसे आगे रहेंगे। इतना ही नहीं, विधायक ने यह वीडियो अधिकारियों तक भेजने की बात भी कही। अब यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जंगली जानवरों का करेंगे शिकार: विधायक मधु भगत

Congress MLA Controversial Statement बालाघाट के वन्यजीव क्षेत्र में बाघ के हमले के बाद कांग्रेस विधायक मधु भगत पीड़ित और उसके परिवार से मिलने मालाखेड़ी और पहुंचे थे। इसी दौरान जंगली जानवरों के हमले और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चर्चा के बीच विधायक का एक बयान सामने आया। वायरल वीडियो में विधायक एक विशेष समुदाय की ओर इशारा करते हुए तीर-कमान का जिक्र करते हैं और जंगली जानवरों के शिकार की बात कहते नजर आ रहे हैं।

शिकार में सबसे आगे मैं रहूंगा: कांग्रेस विधायक

विधायक यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर शिकार किया गया, तो वे खुद सबसे आगे रहकर साथ चलेंगे। साथ ही उन्होंने वीडियो को अधिकारियों तक भेजने की बात भी कही। एक तरफ वन विभाग और सरकार वन्यजीवों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के प्रयास कर रहे हैं, वहीं विधायक का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है।

सियासी गलियारे में बहस का दौर

हालांकि वायरल वीडियो के बयान और उसके पूरे संदर्भ को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब इस बयान को लेकर राजनीतिक और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"