वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था: राजनाथ
वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था: राजनाथ
लखनऊ, छह जून (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि जब कई देश आर्थिक अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं, उस समय भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था की अपनी पहचान बनाए हुए है।
सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जबकि चौथी तिमाही में वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही। यह पिछले 12 वर्षों में ‘सुधार, प्रदर्शन, रूपांतरण’ के मंत्र से निर्मित इसके लचीलेपन एवं अंतर्निहित शक्ति को रेखांकित करता है।’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास को स्थिरता, विश्वास, निरंतरता और विश्वसनीयता के साथ जोड़ा है।
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘जैसे-जैसे भारत विकसित भारत की परिकल्पना की ओर बढ़ रहा है, यह उल्लेखनीय विकास गाथा नए अवसर पैदा कर रही है और 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को मजबूत कर रही है।’
भाषा आनन्द अमित प्रेम
प्रेम

Facebook


