New Generation Trains in Kolkata: पश्चिम बंगाल के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना.. कोलकता में चलेंगी 60 नई जनरेशन की ट्रेनें, वाटर मेट्रो से जुड़ा बड़ा ऐलान भी

New Generation Trains in Kolkata: कोलकाता में 60 नई मेट्रो ट्रेनें आएंगी, साथ ही वाटर मेट्रो परियोजना से परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।

New Generation Trains in Kolkata: पश्चिम बंगाल के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना.. कोलकता में चलेंगी 60 नई जनरेशन की ट्रेनें, वाटर मेट्रो से जुड़ा बड़ा ऐलान भी

New Generation Trains in Kolkata || Image- Wikipedia File

Modified Date: June 6, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: June 6, 2026 5:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कोलकाता मेट्रो में 60 नई पीढ़ी की ट्रेनें शामिल होंगी।
  • रेल मंत्री ने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
  • शहर को जल्द वाटर मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

कोलकाता: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कोलकाता दौरे के दौरान मेट्रो और रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा की। (New Generation Trains in Kolkata) उन्होंने बताया कि राज्य सरकार, सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ विस्तृत बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई और छह महीने बाद फिर समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

रेलवे परियोजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

रेल मंत्री ने कहा कि बैठक में प्रत्येक परियोजना से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम तय किए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इन परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। वैष्णव ने कहा कि छह महीने बाद दोबारा बैठक कर यह देखा जाएगा कि तय किए गए कार्यों पर कितना अमल हुआ है और परियोजनाओं की प्रगति किस स्तर तक पहुंची है।

कोलकाता मेट्रो में आएंगी 60 नई पीढ़ी की ट्रेनें

रेल मंत्री ने कोलकाता मेट्रो में यात्रा करने के बाद बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले चार से पांच वर्षों में 60 नई पीढ़ी की आधुनिक मेट्रो ट्रेनों को शामिल किया जाएगा। (New Generation Trains in Kolkata) उन्होंने कहा कि इन नई ट्रेनों के आने से कोलकाता मेट्रो पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस हो जाएगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का लक्ष्य शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कोलकाता में शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा

इस बीच राज्य सरकार ने भी कोलकाता के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहर को जल्द ही वाटर मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही कोलकाता देश का 18वां शहर बन जाएगा जहां जल आधारित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध होगी। राज्य सरकार ने केंद्र की सागरमाला कार्यक्रम के दूसरे चरण में सक्रिय भागीदारी का फैसला किया है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में लगभग 22,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इनमें तटीय विकास, मत्स्य अवसंरचना, द्वीप विकास और अन्य समुद्री परियोजनाएं शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत

सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन

मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी

सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown