जीडीपी में 7.8 प्रतिशत वृद्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: खिल उठा भारत, निराशावादी हुए नाकाम

जीडीपी में 7.8 प्रतिशत वृद्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: खिल उठा भारत, निराशावादी हुए नाकाम

जीडीपी में 7.8 प्रतिशत वृद्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:  खिल उठा भारत, निराशावादी हुए नाकाम
Modified Date: August 31, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: August 31, 2026 5:46 pm IST

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि की सराहना की और भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए कहा, ”निराशावादी नाकाम हुए और भारत एक बार फिर खिल उठा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि एक ‘असाधारण उपलब्धि है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों में झटकों और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी समस्याओं के बावजूद हमारे लोगों की सामूहिक ताकत ने भारत को इतनी मजबूत वृद्धि दर्ज करने में सक्षम बनाया।’’

उन्होंने कहा, ”निराशावादी नाकाम हुए और भारत खिल उठा… एक बार फिर!”’

ईरान में युद्ध और उसके चलते पैदा हुई वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से वृद्धि दर प्रभावित होने की आशंकाओं के बावजूद, अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था ने अपनी मजबूती प्रदर्शित की और उम्मीद से अधिक तेजी से 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

भाषा पाण्डेय योगेश

योगेश


लेखक के बारे में