Prayagraj Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में मौत का धमाका, खत्म हो गई कई जिंदगियां, भयानक विस्फोट से दहल उठा पूरा इलाका, देखें वीडियो
Prayagraj Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में मौत का धमाका, खत्म हो गई कई जिंदगियां, भयानक विस्फोट से दहल उठा पूरा इलाका, देखें वीडियो
Prayagraj Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में मौत का धमाका, खत्म हो गई कई जिंदगियां, भयानक विस्फोट से दहल उठा पूरा इलाका, देखें वीडियो /image: Social X
- प्रयागराज बॉर्डर के पास कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट की घटना सामने आई है
- प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौत और करीब 25 लोगों के घायल होने की खबर है
- विस्फोट के बाद फैक्ट्री ढह गई, जबकि पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं
प्रयागराज। Prayagraj Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज बॉर्डर के कौशांबी स्थित पटाखा फैक्ट्री (Kaushambi Blast News) में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मनौरी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। वहीं कई लोगों के फैक्ट्री के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा (Firecracker Factory Explosion) कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि गोदाम आदिल नाम के व्यक्ति का है। पुलिस फैक्ट्री के साथ आसपास के घरों में भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। हादसे में कम से कम पांच मौतों और कई लोगों के घायल होने की खबर मिली है।
कई मकान क्षतिग्रस्त
Prayagraj Firecracker Factory Blast बताया जा रहा है कि विस्फोट दोपहर 12 बजे से एक घंटा तक विस्फोट हुआ। जिसका असर आसपास के इलाके में भी पड़ा और करीब 50 मीटर के दायरे में कई मकानों को नुकसान पहुंचा। आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। जानकरी के अनुसार हादसे के वक्त फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। आसपास के घरों में रहने वाले कुछ लोग भी घायल हुए हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी राहत-बचाव दल
Prayagraj Factory Blast घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। मोहम्मदपुर गांव से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर बताई जा रही है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
#कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट!
पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में पटाखा फैक्ट्री/गोदाम में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 3 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि दर्जनों से अधिक लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है।
ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो… pic.twitter.com/k7kKhS2ROd
— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) August 31, 2026
सीएम ने हादसे पर जताया दुःख
वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कौशाम्बी में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
ये भी पढ़ें
- MP Free Laptop Yojana 2026: छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 देगी राज्य सरकार, सीएम कल खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे, लिस्ट में ये विधार्थी है शामिल
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, प्रशासन ने देर रात जारी किया आदेश
- Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस

Facebook


