Jabalpur Crime News: शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पैसे मांगे तो दुकानदार पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला
Jabalpur Crime News: शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पैसे मांगे तो दुकानदार पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला
Jabalpur Crime News: शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पैसे मांगे तो दुकानदार पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला /image: Social Media
- सिगरेट के पैसे मांगने पर किराना दुकानदार पर चाकू से हमला किया गया
- बदमाशों ने विवाद के बाद दुकानदार अभिषेक श्रीपाल के पेट में चाकू मार दिया
- पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है
जबलपुर। Jabalpur Crime News: मध्यप्रदेश में इन दिनों बदमाश बेख़ौफ़ हो गए है, उन्हें पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा। यहां आए दिन अलग-अलग जिलों से हत्या, रेप, लूट, चोरी जैसी घटनाएं सामने आती रहती है। इसी बीच जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित किराना दुकान वाले को सिगरेट के पैसे मांगना भारी पड़ गया, जैसे ही दुकानदार (Jabalpur Shopkeeper Attack) ने पैसे मांगे तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
दुकानदार के पेट में मारा चाकू (Jabalpur Shopkeeper Attack)
Jabalpur Crime News मिली जानकारी के मुताबिक, पर बदमाश सिगरेट खरीदकर पैसे देने में आनाकानी कर रहे थे। इसी बात पर विवाद के दौरान मुख्य आरोपी नितिन साहू ने अपने साथियों राज चौधरी और सेवा समुद्री के साथ मिलकर किराना दुकानदार अभिषेक श्रीपाल के पेट में चाकू से वार कर दिया। हमले में अभिषेक घायल हो गया। जिसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस ( MP Crime News)
Jabalpur Latest News घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रांझी थाना पुलिस ने आरोपी नितिन साहू को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी का जुलूस भी निकाला है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नितिन साहू, राज चौधरी और सेवा समुद्री के खिलाफ हत्या के प्रयास (307) व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें
- MP Free Laptop Yojana 2026: छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 देगी राज्य सरकार, सीएम कल खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे, लिस्ट में ये विधार्थी है शामिल
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, प्रशासन ने देर रात जारी किया आदेश
- Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस

Facebook


