इंटेलियस रिकोड ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए
इंटेलियस रिकोड ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए
नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) इंटेलियस रिकोड लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष शुरुआत दस्तावेज दाखिल किए हैं।
आईपीओ दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, प्रस्तावित निर्गम में 117 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 12.9 लाख शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।
कंपनी ने कहा कि नए शेयरों से प्राप्त राशि का उपयोग डिजिटल कर्मचारियों के विकास से जुड़े और उनके विकास में लगे खर्चे चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए किया जाएगा।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


