Samvida Employee News: प्रदेश के संविदा और आउटसोर्स को 31 मार्च के बाद नौकरी से निकालने का आदेश, इस विभाग के हजारों कर्मचारी एक साथ हो जाएंगे बेरोजगार
Samvida Employee News MP: प्रदेश के संविदा और आउटसोर्स को 31 मार्च के बाद नौकरी से निकालने का आदेश, इस विभाग के हजारों कर्मचारी एक साथ हो जाएंगे बेरोजगार
Samvida Employee News MP: प्रदेश के संविदा और आउटसोर्स को 31 मार्च के बाद नौकरी से निकालने का आदेश, इस विभाग के हजारों कर्मचारी एक साथ हो जाएंगे बेरोजगार | Image: IBC24 Customized
- स्पेशल एजुकेटर की सेवाएं समाप्त
- 31 मार्च 2026 तक ही ली जाएगी अतिथि स्पेशल एजुकेटर की सेवाएं
- कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर हटने से स्कूलों में डिजिटल शिक्षा पर संकट
भोपाल: Samvida Employee News MP शिक्षा विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों में कार्यरत संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जारी आदेश में प्रदेश में पदस्थ अतिथि शिक्षक के तौर पर पदस्थ थे स्पेशल एजुकेटर और अतिथि स्पेशल एजुकेटर की सेवाएं 31 मार्च के बाद समाप्त किए जाने का निर्देश दिया गया है।
संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश
Samvida Employee News MP लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश में कहा गया है कि ”वर्ष 2026-27 के लिए समग्र शिक्षा अभियान की आगामी स्वीकृति के संबंध में भारत सरकार से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नही हुए। अतः ऐसी स्थिति में विगत वर्ष 2025-26 द्वारा स्वीकृत राशि माह- मार्च 2026 तक के लिए उपलब्ध होने के कारण अतिथि स्पेशल एजुकेटर की सेवाएं दिनांक 31.03.2026 तक ली जा सकेंगी। संदर्भित पत्र से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्पेशल एजुकेटर की सेवाएं 30.04.2026 तक लेने हेतु आदेशित किया गया था। उक्त संदर्भित पत्र पैरा-1 के आधार पर तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। दिनांक 31/03/2026 के पश्चात किसी भी विद्यालय में स्पेशल एजुकेटर कार्यरत होगा तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित संस्था प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी का होगा।
डिजिटल शिक्षा पर संकट
शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद हायर सेकेंडरी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की सेवाएं समाप्त किए जाने के बाद डिजिटल शिक्षा की व्यवस्था पर प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में लगभग 100 कंप्यूटर लैब हैं। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर को हटाने के बाद बड़ा सवाल हाई सेकेंडरी स्कूलों में अब कंप्यूटर और दूसरी टेक्निकल चीजों का कौन देखभाल करेगा।

ये भी पढ़ें
- Private Schools Book Price: स्कूलों में किताब और यूनिफॉर्म महंगी..! सांसद ने लोकसभा में उठाया प्राइवेट विद्यालयों में चल रही मनमानी का मुद्दा, की ये मांग
- MP Weather Update: अचानक बदला मौसम का मिजाज..! अलर्ट पर आधा प्रदेश, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानिए किन जिलों में बढ़ा खतरा
- PM Modi Mann Ki Baat: PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, सुबह इतने समय प्रसारित होगा 132वां एपिसोड, मिडिल ईस्ट संघर्ष को लेकर दे सकते हैं संदेश

Facebook


