Lava Agni 4 5G Discount Offer: Lava का धमाकेदार ऑफर! इस प्रीमियम फोन पर 3000 रुपये की बचत, जानें कब तक और कहां मिलेगा ये मौका?

Lava Agni 4 5G Discount Offer: Lava ने अपनी 17वीं सालगिरह के मौके पर Agni 4 5G फोन पर 3000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर पेश किया है। कंपनी ने 2025 में मजबूत वृद्धि दर्ज की थी और 2026 में नए इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे यूजर्स को और बेहतर अनुभव मिलेगा।

Lava Agni 4 5G Discount Offer: Lava का धमाकेदार ऑफर! इस प्रीमियम फोन पर 3000 रुपये की बचत, जानें कब तक और कहां मिलेगा ये मौका?

(Lava Agni 4 5G Discount Offer / Image Credit: Lava)

Modified Date: March 29, 2026 / 01:56 pm IST
Published Date: March 29, 2026 1:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Lava की 17वीं सालगिरह पर खास ऑफर
  • Agni 4 5G पर ₹3000 तक एक्सचेंज डिस्काउंट
  • 120Hz AMOLED और दमदार प्रोसेसर के साथ प्रीमियम फोन

नई दिल्ली: Lava Agni 4 5G Discount Offer: भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपनी 17वीं सालगिरह पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Lava Agni 4 5G पर 3000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट देने की घोषणा की है। यह ऑफर 30 मार्च 2026 तक Amazon पर उपलब्ध रहेगा।

Agni 4 5G पर ऑफर

दरअसल, Lava ने Agni 4 5G पर 3000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट सीमित समय के लिए पेश किया है। इससे खरीदार प्रीमियम फीचर्स बेहद कम कीमत में पा सकते हैं। कंपनी ने अपनी नई ब्रांड पहचान पेश की है, जो आधुनिक टेक्नोलॉजी और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस पर फोकस करती है। 2026 में Lava इनोवेशन, ब्रांड एक्सपेंशन और कस्टमर सर्विस को और मजबूत करने की योजना बना रही है। यह कदम यह दिखाता है कि कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

Agni 4 5G के फीचर्स

Agni 4 5G में 6.67 इंच फ्लैट AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,400 निट्स ब्राइटनेस और 446 PPI पिक्सल डेंसिटी है। यह स्मार्टफोन स्टॉक Android 15 पर चलता है और कंपनी 3 Android अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देती है। डिजाइन में एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम और AG मैट ग्लास का उपयोग किया गया है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन और IP64 डस्ट एवं स्प्लैश रेजिस्टेंस भी मिलती है।

फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट, 8GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज है। 4,300 sq.mm VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम, 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरों से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

2025 में Lava की ग्रोथ

2025 में Lava ने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में 63% सालाना बढ़ोतरी और ऑनलाइन सेल्स में 74% बढ़ोतरी दर्ज की है। रिटेल नेटवर्क तेजी से बढ़कर 1 लाख से अधिक आउटलेट्स तक पहुंच गया। फीचर फोन सेगमेंट में कंपनी की भारत में 25% हिस्सेदारी है। इन आंकड़ों से साफ है कि Lava अब सिर्फ बजट ब्रांड नहीं, बल्कि तेजी से उभरती टेक कंपनी बन चुकी है।

AI और नए स्मार्टफोन पर फोकस

Lava ने बजट से प्रीमियम सेगमेंट तक अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को विस्तार किया है। बोल्ड, स्टॉर्म और शार्क सीरीज बजट यूजर्स के लिए हैं, जबकि AGNI और Blaze सीरीज प्रीमियम यूजर्स को टारगेट करती है। कंपनी ने Vayu AI जैसी इन-हाउस तकनीक भी पेश की है, जो 25,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन में एडवांस AI फीचर्स देती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।