शेयर बाजार में तेजी के बीच पांच सत्रों में निवेशकों की पूंजी 9.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
शेयर बाजार में तेजी के बीच पांच सत्रों में निवेशकों की पूंजी 9.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) शेयर बाजार में लगातार पांच सत्रों से जारी तेजी के बीच निवेशकों की पूंजी 9.68 लाख करोड़ रुपये बढ़कर अबतक के रिकॉर्ड 376 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 759.49 अंक यानी 1.05 प्रतिशत उछलकर 73,327.94 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ।
यह सेंसेक्स में तेजी का लगातार पांचवां सत्र रहा। इन पांच सत्रों में सेंसेक्स ने कुल 1,972.72 अंक यानी 2.76 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगाई है।
तेजी के इस दौर में बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण 9,68,544.93 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस तरह कुल बाजार मूल्यांकन 3,76,09,510.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय

Facebook


