जम्मू-कश्मीर 14-15 अप्रैल को ‘ट्रैवल मार्ट’ की करेगा मेजबानी
जम्मू-कश्मीर 14-15 अप्रैल को ‘ट्रैवल मार्ट’ की करेगा मेजबानी
श्रीनगर, 20 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग इस वर्ष अप्रैल में ‘कश्मीर ट्रैवल मार्ट’ का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करना है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर पर्यटन 14-15 अप्रैल को ‘कश्मीर ट्रैवल मार्ट-2026’ की मेजबानी करेगा। इसमें देशभर के 20 से अधिक राज्यों से करीब 250 हितधारक शामिल होंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य पर्यटन संबंधों को मजबूत करना और कश्मीर को वैश्विक स्तर पर प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है।’’
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


