Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, देखें लाइव

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, देखें लाइव

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, देखें लाइव

Uttarakhand Cabinet Expansion | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 20, 2026 / 11:02 am IST
Published Date: March 20, 2026 10:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • धामी कैबिनेट में पाँच नए चेहरों को जगह मिली
  • मंत्रिमंडल की संख्या बढ़कर 12 मंत्री हो गई
  • विस्तार को 2027 विधानसभा चुनावों से पहले रणनीतिक कदम माना जा रहा है

देहरादून: Uttarakhand Cabinet Expansion उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से एक साल पहले पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। लोक भवन में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जहां खाली पांचों सीट पर आज शुक्रवार खजान दास, भरत सिहं चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा ने मंत्री पद की शपथ ली है। ऐसे में अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। विधायक खजान दास ने शपथ लेते हुआ कहा कि उत्तराखंड के मंत्री के रूप में वे श्रद्धापूर्वक अपने कर्तव्य पूरे करेंगे और सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान के अनुसार न्याय करेंगे।

Uttarakhand Cabinet Expansion आपको बता दें कि धामी कैबिनेट में रिक्त पांच पदों को भरने को लेकर लगातार मंथन चल रहा था। मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले विस्तार को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की थी। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल चयन में मुख्यमंत्री को फ्री हैंड दे दिया गया था

बता दें कि आने वाले साल 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने को है, लेकिन इससे पहले आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रही है। क्योंकि राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और महिला- युवा संतुलन साधने की कोशिश की है।

दरअसल, साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल के कई पद खाली चल रहे थे। जिसके बाद से ही समय समय पर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट उठती रही है। ऐसे में वर्तमान सरकार के कार्यकाल को चार साल पूरा होने से ठीक तीन दिन पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।