जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की 2026 में जीवन, साधारण बीमा कारोबार क्षेत्र में उतरने की योजना

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की 2026 में जीवन, साधारण बीमा कारोबार क्षेत्र में उतरने की योजना

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की 2026 में जीवन, साधारण बीमा कारोबार क्षेत्र में उतरने की योजना
Modified Date: March 29, 2026 / 01:41 pm IST
Published Date: March 29, 2026 1:41 pm IST

मुंबई, 29 मार्च (भाषा) जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) इस साल साधारण बीमा और जीवन बीमा कारोबार क्षेत्र में उतरने की योजना बना रही है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी की बिना गारंटी वाले ऋण और टिकाह उपभोक्ता सामान (जैसे टीवी, फ्रिज आदि) के ऋण बाजार में तत्काल उतरने की कोई योजना नहीं है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक हितेश सेठिया ने कहा, ‘‘हम 2026 में बीमा व्यवसाय शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं, बशर्ते कि सभी नियामकीय मंजूरियां मिल जाएं।’’

उन्होंने बताया कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अपनी समान संयुक्त उद्यम साझेदार कंपनी आलियांज के साथ मिलकर साधारण और जीवन बीमा कारोबार क्षेत्र में काम करेगी।

सेठिया ने कहा कि बीमा कारोबार शुरू करने के लिए कंपनी जरूरी कर्मचारियों की भर्ती और टीम तैयार करने पर काम कर रही है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में