जुपिटर लाइफलाइन का शेयर पहले दिन 46 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद

जुपिटर लाइफलाइन का शेयर पहले दिन 46 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद

जुपिटर लाइफलाइन का शेयर पहले दिन 46 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद
Modified Date: September 18, 2023 / 06:30 pm IST
Published Date: September 18, 2023 6:30 pm IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) जुपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल लिमिटेड के शेयर ने सोमवार को बाजार में शानदार शुरुआत की और यह 735 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 46 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 30.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 960 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 50.68 प्रतिशत उछलकर 1,107.50 रुपये पर गया। अंत में यह 46.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,075.25 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी के शेयर ने 32.38 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 973 रुपये पर कारोबार शुरू किया और अंत में यह 46.11 प्रतिशत उछाल के साथ 1,073.95 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 7,049.99 करोड़ रुपये रहा।

कारोबार की मात्रा के संदर्भ में, दिन के दौरान बीएसई पर कंपनी के 8.54 लाख शेयरों और एनएसई पर 1.28 करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।

जुपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 63.72 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 695-735 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

भाषा अनुराग अजय

अजय


लेखक के बारे में