केरल के लॉटरी कर्मियों के ओणम बोनस में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा

केरल के लॉटरी कर्मियों के ओणम बोनस में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा

केरल के लॉटरी कर्मियों के ओणम बोनस में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा
Modified Date: July 31, 2026 / 06:30 pm IST
Published Date: July 31, 2026 6:30 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 31 जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने केरल राज्य लॉटरी एजेंट, विक्रेताओं और पेंशनभोगियों के लिए ओणम त्योहार बोनस में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की शुक्रवार को घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि यह फैसला विधानसभा चुनाव से पहले ‘पुथुयुग यात्रा’ के दौरान लॉटरी कर्मियों से किए गए वादे को पूरा करता है। सतीशन उस समय विपक्ष के नेता थे।

कर विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, केरल राज्य लॉटरी एजेंट एवं विक्रेता कल्याण कोष बोर्ड के सक्रिय सदस्यों को 8,500 रुपये का ओणम बोनस मिलेगा। वहीं पेंशनभोगियों को 3,750 रुपये दिए जाएंगे। पिछले वर्ष एजेंट और विक्रेताओं को 7,500 रुपये तथा पेंशनभोगियों को 2,750 रुपये बोनस मिला था।

राज्य सरकार ने इस भुगतान के लिए 26,47,11,250 रुपये मंजूर किए हैं। इससे कल्याण कोष बोर्ड के 26,980 सक्रिय सदस्यों और 9,345 पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

बयान के मुताबिक, ‘‘कर्मचारियों की मांग को देखते हुए सरकार ने केरल राज्य लॉटरी एजेंट एवं विक्रेताओं के लिए 8,500 रुपये और पेंशनधारकों के लिए 3,750 रुपये के ओणम बोनस को मंजूरी दी है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘इस वर्ष एजेंट, विक्रेताओं और पेंशनभोगियों के बोनस में पिछले वर्ष की तुलना में 1,000-1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहली बार एजेंट और पेंशनभोगियों, दोनों के बोनस में समान राशि की वृद्धि की गई है।’’

सरकारी आदेश के अनुसार, कल्याण कोष बोर्ड के अभिलेखों के आधार पर 26,980 सक्रिय सदस्य और 9,345 पेंशनभोगी इस लाभ के पात्र हैं।

भाषा निहारिका प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में