बीते वित्त वर्ष में कृभको का शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत घटकर 569 करोड़ रुपये पर

बीते वित्त वर्ष में कृभको का शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत घटकर 569 करोड़ रुपये पर

बीते वित्त वर्ष में कृभको का शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत घटकर 569 करोड़ रुपये पर
Modified Date: September 21, 2023 / 08:00 pm IST
Published Date: September 21, 2023 8:00 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) बीते वित्त वर्ष में कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) का शुद्ध मुनाफा 52 प्रतिशत घटकर 568.82 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि कुल आय 95 प्रतिशत बढ़कर 25,715.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष में उर्वरक सहकारी समिति का शुद्ध मुनाफा 1,174.44 करोड़ रुपये और कुल आय 13,194.50 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2022-23 में कुल खर्च एक साल पहले के 11,678.82 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,951.91 करोड़ रुपये हो गया।

कृभको के चेयरमैन चंद्र पाल सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां अपनी 43वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी समिति ने वित्त वर्ष 2022-23 में 763.16 करोड़ रुपये का कर-पूर्व मुनाफा कमाया जो इससे पिछले वर्ष 1,493.26 करोड़ रुपये रहा था।

सिंह ने कहा, सहकारी समिति ने वर्ष के लिए इक्विटी पूंजी पर 20 प्रतिशत लाभांश की घोषणा की है और प्रबंधन ने लाभांश भुगतान के लिए 77.68 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

एजीएम में सदस्यों द्वारा सहकारी संस्था के वार्षिक लेखा-जोखा को मंजूरी दे दी गयी है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में