महाराष्ट्र: ‘पल्स 2026’ में स्वास्थ्य क्षेत्र में 720 करोड़ रुपये के निवेश के समझौते
महाराष्ट्र: ‘पल्स 2026’ में स्वास्थ्य क्षेत्र में 720 करोड़ रुपये के निवेश के समझौते
मुंबई, 28 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को यहां ‘पल्स 2026’ सम्मेलन में स्वास्थ्य क्षेत्र में 15 समझौते किए।
अधिकारियों के अनुसार, इनमें से तीन समझौतों से करीब 720 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि बाकी 12 समझौते रणनीतिक साझेदारी से जुड़े हैं, जो राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में मदद करेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन समझौतों के जरिए महाराष्ट्र में निवेश के अच्छे अवसर बन रहे हैं।
निप्रो फार्मापैकेजिंग ने 200 करोड़ रुपये के निवेश से अपने विस्तार की घोषणा की है।
वहीं, फार्माक्स ने 470 करोड़ रुपये और सेवीकेयर ने 50 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी है। ये निवेश प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क में किए जाएंगे, जिसे महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा विकसित किया जाएगा।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


