Amit Shah Guwahati Roadshow: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में भरी हुंकार, प्रत्याशियों के लिए किया रोड शो, चुनाव को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
Amit Shah Guwahati Roadshow: गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम के अपने दो-दिवसीय दौरे की शुरुआत यहां रोड शो से की।
Amit Shah Guwahati Roadshow/Image Credit: IBC24.in
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो-दिवसीय असम दौरे पर हैं।
- गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दो-दिवसीय दौरे की शुरुआत यहां रोड शो से की।
- गृहमंत्री शाह ने राजग के उम्मीदवारों के समर्थन में यह रोड शो किया।
Amit Shah Guwahati Roadshow: गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम के अपने दो-दिवसीय दौरे की शुरुआत यहां रोड शो से की। उन्होंने राज्य में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के समर्थन में यह रोड शो किया।
इन प्रत्याशियों के समर्थन में अमित शाह ने किया रोड शो
गृह मंत्री शाह ने जलुकबाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, विजय कुमार गुप्ता (गुवाहाटी सेंट्रल), (Amit Shah Guwahati Roadshow) डिप्लू रंजन शर्मा (न्यू गुवाहाटी), प्रद्युत बोरदोलोई (दिसपुर) और असम गण परिषद (अगप) उम्मीदवार तपन दास (दिमोरिया) के समर्थन में रोड शो किया।
Amit Shah Guwahati Roadshow: सीएम शर्मा को छोड़कर, अन्य उम्मीदवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया शाह के साथ रोड शो में शामिल हुए। यह रोड शो आर्य विद्यापीठ कॉलेज के मैदान से शुरू होकर गुवाहाटी के मध्य विधानसभा क्षेत्र के नेपाली मंदिर प्वॉइंट पर समाप्त हुआ। (Amit Shah Guwahati Roadshow) ए के आजाद रोड पर रोडशो के दौरान करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की गई।
गृह मंत्री शाह का हुआ जोरदार स्वागत
Amit Shah Guwahati Roadshow: भाजपा के पोस्टरों से सजी खुली एसयूवी पर खड़े गृह मंत्री शाह का रास्ते भर मौजूद उत्साही भीड़ और पार्टी समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। ‘एक्स’ पर रोड शो का वीडियो साझा किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार शाम को राज्य की राजधानी पहुंचे। अपने दो-दिवसीय दौरे के दौरान, वह कई चुनावी रैलियों को (Amit Shah Guwahati Roadshow) संबोधित करने के साथ-साथ भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Qamar Javed Bajwa Passed Away: इस देश के पूर्व सेना प्रमुख का हुआ निधन, लंबे समय से ICU में चल रहा था इलाज
- Mandsaur Farmer Murder Case : एक वारदात, तीन चेहरे और 24 घंटे बाद खुला ऐसा राज जिसने सबको चौंकाया, सिर्फ इस वजह से किसान को उतारा मौत के घाट
- Scindia School Sambhav Abhiyan: शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने बड़ा कदम, सिंधिया स्कूल का ‘संभव अभियान’ बना जनआंदोलन, इतने लाख लोग हुए जागरूक

Facebook


