महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने युवोटेक प्लस 585 डीआई वी1 ट्रैक्टर बाजार में उतार
महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने युवोटेक प्लस 585 डीआई वी1 ट्रैक्टर बाजार में उतार
मुंबई, छह जुलाई (भाषा) महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपने बहुउद्देशीय ट्रैक्टर युवोटेक प्लस 585 डीआई वी1 को देश भर की बाजारों में उतारने की सोमवार को घोषणा की।
कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में वह सात नए ट्रैक्टर और 12 नए फीचर बाजार में उतारेगी। इनमें महिंद्रा की नयी ट्रैक्टर श्रृंखला और स्वराज प्रोटेक के उत्पाद भी शामिल होंगे।
महिंद्रा ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हर्ष राय ने कहा, ‘‘चुनिंदा बाजारों में सफल शुरुआत के बाद अब हम युवोटेक प्लस 585 डीआई वी1 को पूरे भारत में पेश कर रहे है। यह ट्रैक्टर तेजी से बढ़ते युवोटेक मंच पर आधारित है और इसमें उन्नत तकनीक के साथ मजबूत प्रदर्शन और व्यावहारिक सुविधाओं का संयोजन है।’’
कंपनी के अनुसार, इस ट्रैक्टर के साथ छह वर्ष की वारंटी दी जाएगी और यह देशभर में महिंद्रा के डीलर नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


