मेकमाईट्रिप का समायोजित परिचालन लाभ बीते वित्त वर्ष में 13 प्रतिशत बढ़ा

मेकमाईट्रिप का समायोजित परिचालन लाभ बीते वित्त वर्ष में 13 प्रतिशत बढ़ा

मेकमाईट्रिप का समायोजित परिचालन लाभ बीते वित्त वर्ष में 13 प्रतिशत बढ़ा
Modified Date: May 19, 2026 / 08:01 pm IST
Published Date: May 19, 2026 8:01 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) नैस्डेक में सूचीबद्ध यात्रा सेवा प्रदाता मेकमाईट्रिप लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 में समायोजित परिचालन मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 18.88 करोड़ डॉलर हो गया।

मेकमाईट्रिप लिमिटेड ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 16.73 करोड़ डॉलर का समायोजित परिचालन मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी सकल बुकिंग 1,039.08 करोड़ डॉलर की रही, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 980.31 करोड़ डॉलर थी, जो 10.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

परिणाम पर टिप्पणी करते हुए, मेकमाईट्रिप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कहा, ‘‘हमने 10 अरब डॉलर के अपने सालाना सकल बुकिंग मील के पत्थर को पार कर लिया है और पसंदीदा यात्रा मंच के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में