सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 87,960 करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 87,960 करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 87,960 करोड़ रुपये घटा
Modified Date: August 23, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: August 23, 2026 12:18 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) स्थानीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह जारी नरमी के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से ₹87,960.29 करोड़ रुपये की गिरावट आई। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 468.42 अंक यानी 0.60 प्रतिशत नीचे आया। वहीं एनएसई निफ्टी में 114 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट रही।

समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण ₹28,052.96 करोड़ रुपये घटकर ₹12,14,963.15 रुपये करोड़ रह गया।

इसी तरह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन ₹22,070.34 करोड़ रुपये घटकर ₹8,31,436.51 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में ₹20,861.20 करोड़ रुपये की कमी आई और यह ₹9,64,968.76 करोड़ रुपये रहा।

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत ₹16,975.79 करोड़ रुपये घटकर ₹4,73,912.56 करोड़ रुपये रह गई।

इस रुख के उलट भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण ₹12,650 करोड़ रुपये बढ़कर ₹5,35,980.31 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत ₹8,119.53 करोड़ रुपये बढ़कर ₹17,78,175.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। लार्सन एंड टुब्रो के बाजार पूंजीकरण में ₹3,487.83 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह ₹5,62,460.94 करोड़ रुपये रहा।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत ₹3,424.28 करोड़ रुपये बढ़कर ₹6,80,621.62 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन ₹752.47 करोड़ रुपये बढ़कर ₹10,18,330.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण ₹356.95 करोड़ रुपये बढ़कर ₹11,21,159.05 करोड़ रुपये हो गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में