मार्कसंस फार्मा जर्मनी की एबीसीनाउ जीएमबीएच का करेगी अधिग्रहण

Ads

मार्कसंस फार्मा जर्मनी की एबीसीनाउ जीएमबीएच का करेगी अधिग्रहण

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 12:08 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 12:08 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) मार्कसंस फार्मा लिमिटेड जर्मनी की दवा थोक विक्रेता और वितरक कंपनी एबीसीनाउ जीएमबीएच का 8,92,384 यूरो (करीब 10 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण करेगी।

मार्कसंस फार्मा ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने एबीसीनाउ जीएमबीएच की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी के अधिग्रहण के लिए एक अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

जर्मनी के फ्लेंसबर्ग मुख्यालय वाली कंपनी एबीसीनाउ जीएमबीएच जर्मनी के स्वास्थ्य सेवा बाजार में अग्रिम स्तर की बिक्री, विपणन और वितरण क्षमताओं वाली एक दवा कंपनी है।

कंपनी सूचना में कहा गया कि वह एबीसीनाउ जीएमबीएच की पूरी शेयरधारिता का अधिग्रहण कुल 8,92,384 यूरो के प्रतिफल पर करेगी।

इसमें कहा गया, ‘‘ यह अधिग्रहण विनियमित यूरोपीय बाजारों में मार्कसंस की मौजूदगी का विस्तार करने और यूरोपीय संघ में प्रत्यक्ष, स्वामित्व वाले बाजार पहुंच तंत्र के माध्यम से उसकी अग्रिम एकीकरण (फॉरवर्ड इंटीग्रेशन) रणनीति को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।’’

भारत, ब्रिटेन तथा अमेरिका में निर्मित अपने उत्पादों के विपणन के लिए एबीसीनाउ जीएमबीएच के अग्रिम स्तर के बिक्री और विपणन बुनियादी ढांचे का उपयोग करने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण की प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

भाषा निहारिका

निहारिका