Bareilly Police Inspector Love Affair Case || Image- True Story File
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने दारोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। (Bareilly Police Inspector Love Affair Case) मामले में शिकायत मिलने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी दारोगा नरेश बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एसपी साउथ अंशिका वर्मा को सौंपी गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पीड़िता, जो बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है, ने बताया कि वर्ष 2022 से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है और वह अलग रह रही है। वर्ष 2025 में वह पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने बारादरी थाने पहुंची थी। वहीं उसकी मुलाकात दारोगा नरेश बाबू से हुई।
महिला का आरोप है कि दारोगा ने मदद का भरोसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उसका घर आना-जाना शुरू कर दिया और प्रेम संबंध बना लिए। (Bareilly Police Inspector Love Affair Case) महिला का कहना है कि आरोपी उसे कई जगह घुमाने ले गया, होटलों में साथ रखा और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पीड़िता का आरोप है कि अब दारोगा ने शादी करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद उसने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही एसपी साउथ अंशिका वर्मा को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
UP के बरेली मे पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला को दरोगा ने हवस का शिकार बना लिया। आरोप है की उसने मदद के बहाने महिला से नजदीकियां बढ़ाई और फिर घर आना-जाना शुरू कर दिया। बाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि अब दारोगा उन्हें छोड़कर चला गया है। FIR के… pic.twitter.com/fBYjJdn8vn
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) July 7, 2026
फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया
ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए
अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगाया
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे