मारुति सुजुकी की जुलाई में कुल बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 2,41,421 इकाई पर

मारुति सुजुकी की जुलाई में कुल बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 2,41,421 इकाई पर

मारुति सुजुकी की जुलाई में कुल बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 2,41,421 इकाई पर
Modified Date: August 1, 2026 / 03:17 pm IST
Published Date: August 1, 2026 3:17 pm IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) की जुलाई में कुल बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 2,41,421 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1,80,526 इकाई थी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि जुलाई में उसकी घरेलू यात्री वाहन बिक्री 43.4 प्रतिशत बढ़कर 1,96,203 इकाई रही, जबकि जुलाई 2025 में यह 1,37,776 इकाई थी।

जुलाई 2026 में कंपनी ने घरेलू बाजार में यात्री वाहन बिक्री की अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

वहीं, हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) सहित कुल घरेलू बिक्री भी रिकॉर्ड 2,00,123 इकाई रही।

ऑल्टो और एस-प्रेसो समेत छोटी कारों की बिक्री जुलाई में बढ़कर 12,634 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष जुलाई में 6,822 इकाई थी।

बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी कॉम्पैक्ट कार की बिक्री जुलाई में बढ़कर 90,822 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष जुलाई में यह 65,840 इकाई थी।

ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल6 जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री समीक्षाधीन महीने में 78,851 इकाई रही, जबकि जुलाई 2025 में यह 52,773 इकाई थी।

कंपनी ने बताया कि ईको वैन की बिक्री जुलाई में 13,896 इकाई रही, जो जुलाई 2025 में 12,341 इकाई थी।

मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि एलसीवी सुपर कैरी की बिक्री जुलाई में 3,920 इकाई रही, जो पिछले वर्ष इसी महीने में 2,794 थी।

भाषा यासिर पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में