Vande Bharat: मां, मोदी और मिमिक्री.. नया सियासी संग्राम! बीजेपी के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, जवाब में कांग्रेसियों ने कही ये बात, देखिए वीडियो
मां, मोदी और मिमिक्री.. नया सियासी संग्राम! बीजेपी के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, Several BJP leaders targeted Rahul Gandhi
Chhatron Ki Goonj event: छात्रों की गूंज कार्यक्रम आज, Gen-Z युवाओं से आमने-सामने संवाद करेंगे Rahul Gandhi, देंगे इन सवालों के जवाब /image: Social Media
भोपालः Rahul Gandhi Latest News राहुल गांधी के इंदौर में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में शिक्षा, भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, आरक्षण, हॉस्टल और रोजगार से जुड़े छात्रों के मुद्दे उठाए थे। लेकिन इसी दौरान की गई एक मिमिक्री सियासी बवाल की वजह बन गई है। राहुल के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित मणि भी नजर आए थे। पुलकित ने इस दौरान पीएम मोदी की मिमिक्री की थी। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान किया गया। बीजेपी इसे लेकर हमलावर है और सोशल मीडिया से लेकर हर मंच पर राहुल गांधी पर निशाना साध रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए X पर लिखा कि कांग्रेस पार्टी कॉमेडियंस और जोकर्स की पार्टी बन गई है। वे हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं। रेस्ट इन पीस।
Rahul Gandhi Latest News वहीं शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। प्रहलाद जोशी ने X पर लिखा कि राहुल और कांग्रेस पार्टी नैतिक दिवालियापन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। छात्र संवाद का इस्तेमाल PM मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए करना बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी दिखाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए X पर लिखा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय है। हमारे देश की संस्कृति और मां के सम्मान के अपमान के साथ उन्होंने युवाओं के भविष्य को गलत दिशा में ले जाने को प्रोत्साहित किया है उन्हें अपने इस कृत्य के लिए संपूर्ण देश की माताओं से माफी मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि राहुल की छात्रों की गूंज को लेकर जमीन पर भी जुबानी जंग तेज है। कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 की बीजेपी की एक रैली में एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने के लिए कहा था, जिसकी मिमिक्री को लेकर ये पूरा सियासी बवाल मचा हुआ है।
- Russia Ukraine War: रूस पर कहर बनकर टूटा यूक्रेन! एक रात में ही मॉस्को के अंदर दागे 2 हजार ड्रोन, यहां देखिए युद्ध की भयावह तस्वीरें
- 3 Whatsapp Accounts on iPhone: आईफोन में अब नहीं पड़ेगी दूसरे फोन की जरूरत! एक साथ चलेंगे 3 WhatsApp अकाउंट, ऐसे कर पाएंगे आसानी से मैनेज
- Raipur Ajaz Dhebar Threat News: ’50 करोड़ दो…नहीं तो मार देंगे’, छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?
- Bigg Boss Throwback: बिग बॉस के लिए नोरा ने रखी थी ये शर्त, अब जाकर हुआ ये बड़ा खुलासा!
- Kitni Coffee Peena Theek Hai: कहीं आप सुस्ती भगाने के चक्कर में ज्यादा कॉफी तो नहीं पी रहे? रोज कितने कप पीना ठीक, वरना हो सकती हैं ये परेशानियां
- India vs Bangladesh Semi Final Highlights: शेफाली के तूफानी शतक के बाद इन गेंदबाजों ने किया कमाल, टीम इंडिया की फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Facebook


