Gold Rate Today 21 September 2026: हफ्ते के पहले ही दिन इतने रुपये सस्ता हुआ सोना, 1.16 लाख के करीब पहुंचा 10 ग्राम का भाव, अब खरीदारों के आए अच्छे दिन

Gold Rate Today 21 September 2026: पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी के बाद इस हफ्ते के पहले ही दिन सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे त्योहारी सीजन में आम जनता को थोड़ी राहत महसूस हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस सप्ताह कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव सीमित दायरे में रह सकता है।

Gold Rate Today 21 September 2026: हफ्ते के पहले ही दिन इतने रुपये सस्ता हुआ सोना, 1.16 लाख के करीब पहुंचा 10 ग्राम का भाव, अब खरीदारों के आए अच्छे दिन

(Gold Rate Today 21 September 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 21, 2026 / 09:43 am IST
Published Date: September 21, 2026 9:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोमवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई।
  • 24 कैरेट सोना ₹10 सस्ता होकर ₹1,55,980 प्रति 10 ग्राम हुआ।
  • पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना ₹1,260 महंगा हुआ था।

बिजनेस: Gold Rate Today 21 September 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट लौटी है। दरअसल, पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली थी। लेकिन इस हफ्ते के पहले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में नरमी आई है। आज देश प्रमुख शहरों में इन दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। 21 सितंबर की सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 कैरेट वाले सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1.16 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है। जबकि दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,020 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रही है।

सोने के भाव में गिरावट

वहीं अगर आज की बात करें तो देश में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) कल के मुकाबले 10 रुपये टूटकर 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में 24 कैरेट की कीमत 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बता दें की पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगी हुई थी। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,150 रुपये तक महंगा हुआ था।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

दिनांक 24 कैरेट (₹/ग्राम) बदलाव 22 कैरेट (₹/ग्राम) बदलाव
21 सितंबर 2026 ₹15,598 -₹1 ₹14,299 -₹1
20 सितंबर 2026 ₹15,599 ₹0 ₹14,300 ₹0
19 सितंबर 2026 ₹15,599 +₹142 ₹14,300 +₹130
18 सितंबर 2026 ₹15,457 +₹158 ₹14,170 +₹145
17 सितंबर 2026 ₹15,299 -₹60 ₹14,025 -₹55
16 सितंबर 2026 ₹15,359 +₹27 ₹14,080 +₹25
15 सितंबर 2026 ₹15,332 -₹92 ₹14,055 -₹85
14 सितंबर 2026 ₹15,424 -₹49 ₹14,140 -₹45
13 सितंबर 2026 ₹15,473 ₹0 ₹14,185 ₹0
12 सितंबर 2026 ₹15,473 +₹16 ₹14,185 +₹15

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

  • आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट का भाव 1,17,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई और हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड के रेट 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड के रेट 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 18 कैरेट का भाव 1,16,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,20,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
  • भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,55,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 18 कैरेट गोल्ड के रेट (Gold Price Today) 1,16,920 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी सोमवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। 21 सितंबर की सुबह चांदी 100 रुपये सस्ती (Silver Price Today) होकर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। लेकिन पिछले सप्ताह चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की तेजी आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 66.70 डॉलर प्रति औंस पर है। जानकारों के मुताबिक इस सप्ताह सोने में उतार-चढ़ाव सीमित रह सकता है। डॉलर, बॉन्ड यील्ड, पश्चिम एशिया तनाव और कच्चे तेल की कीमतों पर बाजार की नजर रहेगी। साथ ही पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतें भी सोने और चांदी को प्रभावित कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।