मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स ने 400 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज
मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स ने 400 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) स्वर्ण आभूषण विनिर्माता और थोक वितरक कंपनी मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।
कंपनी द्वारा शनिवार को दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रवर्तक तरुणा मदन कोठारी द्वारा 59.06 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।
नए शेयरों के निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी की कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
कंपनी अपनी विनिर्माण क्षमता और थोक वितरण नेटवर्क के माध्यम से देशभर के ग्राहकों की जरूरतें पूरी करती है। 30 जून, 2026 तक कंपनी के पास लगभग 80,666 आभूषण डिजाइनों का संग्रह था।
भाषा योगेश
योगेश

Facebook


