मांग बढ़ने से अधिकांश तेल-तिलहन में सुधार

मांग बढ़ने से अधिकांश तेल-तिलहन में सुधार

मांग बढ़ने से अधिकांश तेल-तिलहन में सुधार
Modified Date: May 29, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: May 29, 2026 9:10 pm IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) मांग बढ़ने के कारण शुक्रवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल समेत अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में सुधार आया। वहीं सामान्य कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

शिकॉगो एक्सचेंज रात लगभग दो प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और फिलहाल यहां लगभग दो प्रतिशत का सुधार जारी है। जबकि दोपहर मलेशिया एक्सचेंज स्थिर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्ची घानी के तेल मिलों की मांग बढ़ने के कारण सरसों तेल-तिलहन में सुधार देखा गया। सहकारी संस्था नेफेड द्वारा बृहस्पतिवार को सोच समझकर की जाने वाली नपी तुली बिकवाली की पहल के बीच नीची बोली वाली निविदाओं को निरस्त किये जाने की वजह से सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में भी सुधार देखा गया।

सूरजमुखी और मूंगफली के मुकाबले सस्ता होने की वजह से औद्योगिक मांग बढ़ने के कारण कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम में भी सुधार आया। बेहद कम उपलब्धता के बीच मांग बढ़ने की वजह से बिनौला तेल कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ।

गर्मी की मूंगफली फसल की आहट के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे। मूंगफली का दाम न्यूनमत समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बना हुआ है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,825-7,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,725-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,545-2,845 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,605-2,705 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,605-2,750 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,170 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,425-7,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 7,075-7,150 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में