प्रधानमंत्री संग्रहालय, डाक विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री संग्रहालय, डाक विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री संग्रहालय, डाक विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
Modified Date: April 14, 2026 / 07:25 pm IST
Published Date: April 14, 2026 7:25 pm IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय के बीच मंगलवार को भारत की सांस्कृतिक और डाक विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस सहयोग के तहत प्रदर्शनी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के आयोजन और डाक टिकटों से जुड़े संग्रहणीय उत्पाद विकसित किए जाएंगे।

समझौते के तहत प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘इंडिया पोस्ट’ का एक समर्पित काउंटर स्थापित करने की संभावना भी तलाश की जाएगी।

यह पहल सांस्कृतिक संस्थानों और डाक विरासत के बीच तालमेल को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस अवसर पर संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संग्रहणीय उत्पादों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

प्रदर्शनी में भारत की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और डाक परंपराओं को दर्शाने वाले डाक टिकटों का संग्रह दर्शाया गया है, जिसमें राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े विषय भी शामिल हैं।

यह प्रदर्शनी 14 से 17 अप्रैल, 2026 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

इस दौरान सिंधिया ने ‘अमृत काल’ से ‘शताब्दी काल’ तक भारत की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि डाक विभाग राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में देशभर में इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित कर भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्पित एक विशेष प्रदर्शनी का भी दौरा किया जिसमें उनके जीवन, नेतृत्व और प्रमुख पहल को प्रदर्शित किया गया है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में