एमएसएन लैब ने कोविड-19 इलाज के लिये मोलनुपीरावीर दवा के तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया

एमएसएन लैब ने कोविड-19 इलाज के लिये मोलनुपीरावीर दवा के तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया

एमएसएन लैब ने कोविड-19 इलाज के लिये मोलनुपीरावीर दवा के तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: May 25, 2021 1:03 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) दवा कंपनी एमएसएन लैबोरेटरीज ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिये मोलनुपीरावीर कैपसुल के तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर रही है।

कंपनी ने कहा कि उसे 19 मई, 2021 को औषधि महानियंत्रक से हल्के और मध्यम लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिये दवा की प्रभाविता और सुरक्षा का पता लगाने के लिये क्लिनिकल परीक्षण की मंजूरी मिली।

एमएसएन लैबोरेटरीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी देश भर में 40 से अधिक स्थानों पर क्लिनिकल परीक्षण शुरू करेगी।

कंपनी के अनुसार क्लिनिकल परीक्षण हल्के से मध्यम लक्षण वाले 2,400 से अधिक मामलों में किये जाएंगे।

मोलनुपीरावीर एंटीवायरल विशेषता से युक्त दवा है और फिलहाल यह परीक्षण अध्ययन के स्तर पर है।

भाषा

रमण मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में