एनएचएआई ने वार्षिक पास शुल्क बढ़ाकर 3,075 रुपये किया, एक अप्रैल से लागू
एनएचएआई ने वार्षिक पास शुल्क बढ़ाकर 3,075 रुपये किया, एक अप्रैल से लागू
नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने वार्षिक पास का शुल्क 75 रुपये बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया है। एनएचएआई ने रविवार को यह जानकारी दी।
एनएचएआई ने बताया कि वार्षिक पास सुविधा 15 अगस्त, 2025 को शुरू की गई थी, ताकि राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करने वाले यात्रियों को आर्थिक राहत मिल सके। अब यह शुल्क वर्तमान के 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया गया है। यह संशोधन एक अप्रैल, 2026 से लागू होगा।
एनएचएआई के अनुसार, यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरें तय करने और संग्रह) नियम, 2008 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है।
एनएचएआई ने कहा कि देश में 56 लाख से अधिक वाहन मालिक फास्टैग वार्षिक पास का लाभ उठा रहे हैं और इसका उपयोग लगातार बढ़ रहा है।
नया शुल्क वैध फास्टैग वाले गैर-व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगा।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


