India Women’s Squad T20 WC: टी-20 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान.. ये स्टार खिलाड़ी बाहर, जानें BCCI ने किन पर जताया फिर से भरोसा..

India Women's Squad for T20 World Cup Announced: बीसीसीआई ने 2026 महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया, यास्तिका भाटिया की वापसी।

India Women’s Squad T20 WC: टी-20 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान.. ये स्टार खिलाड़ी बाहर, जानें BCCI ने किन पर जताया फिर से भरोसा..

India Women's Squad for T20 World Cup Announced || Image- ESPN Cricket File

Modified Date: May 2, 2026 / 06:27 pm IST
Published Date: May 2, 2026 6:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत महिला टीम का टी20 विश्व कप के लिए ऐलान।
  • प्रतिका रावल को टीम से बाहर किया गया, यास्तिका को किया गया शामिल।
  • हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत का लक्ष्य पहला महिला टी20 विश्व कप जीतना।

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड में होने वाले 2026 महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने इस बार भी काफी हद तक अनुभव को तरजीह दी है, साथ ही कुछ बोल्ड फैसले भी लिए हैं। (India Women’s Squad for T20 World Cup Announced) मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में शनिवार को हुई चयन बैठक में यस्तिका भाटिया की वापसी और प्रतिका रावल को टीम से बाहर रखना सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

भारत का लक्ष्य पहला टी-20 का खिताब जीतना

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम, वनडे क्रिकेट में विश्वकप जितने के उत्साह के साथ इंग्लैण्ड रवाना होंगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत अगले महीने 14 जून से होने जा रही है। इस बार भी भारत का लक्ष्य अपना पहला महिला टी20 विश्व कप खिताब जीतना है

देखें किन खिलाड़ियों का हुआ चयन

स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसे नियमित खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है।
जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है उनमें भारती फुलमाली और युवा तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा प्रमुख हैं, जिन्होंने हाल के मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है। (India Women’s Squad for T20 World Cup Announced) बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरानी को भी टीम में जगह मिली है, जो इंग्लैंड की पिचों पर स्पिन गेंदबाजी का विकल्प होंगी। सबसे बड़ा आश्चर्य प्रतिका रावल को टी20 विश्व कप टीम से बाहर रखना था, जबकि उनका नाम उन खिलाड़ियों में शामिल था जिन्हें इंग्लैंड जाने की प्रबल संभावना थी। इसके बजाय उन्हें लॉर्ड्स में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है।

1) हरमनप्रीत कौर [कप्तान]
2) स्मृति मंधाना [उप-कप्तान]
3) शैफाली वर्मा
4) जेमिमा रोड्रिग्स
5)प्रतीका रावल
6) दीप्ति शर्मा
7) ऋचा घोष (विकेटकीपर)
8) श्रीचरणी
9) यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
10)नंदिनी शर्मा
11) हरलीन देयोल
12)रेणुका ठाकुर
13)क्रांति गौड़
14) सयाली सतघरे
15) स्नेह राणा

इन्हें भी पढ़ें:-

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवानों की मौत, एक अन्य घायल

स्टालिन ने जीत की संभावना पर चर्चा के लिए गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की

आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदाओं के लिए सेल ब्रॉडकास्ट चेतावनी प्रणाली शुरू, मोबाइल पर संदेश पहुंचे

प. बंगाल: पुनर्मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown