CM Sai Reviews Water Sports Activities: बरगी क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट, सीएम साय ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए अहम निर्देश, कहा- जल्द पेश करें रिपोर्ट

CM Sai Reviews Water Sports Activities: बरगी डैम में हुए हादसे के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की समीक्षा की।

CM Sai Reviews Water Sports Activities: बरगी क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट, सीएम साय ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए अहम निर्देश, कहा- जल्द पेश करें रिपोर्ट

CM Vishnudeo Sai News / Image Source : x

Modified Date: May 2, 2026 / 05:26 pm IST
Published Date: May 2, 2026 5:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में गुरुवार को बरगी डैम में क्रूज पलटने से हादसे में 9 लोगों की डूबकर मौत हो गई।
  • बरगी में हुए क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
  • सीएम विष्णुदेव साय ने वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की समीक्षा की।

CM Sai Reviews Water Sports Activities: रायपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को बरगी डैम में क्रूज पलटने से हादसे में 9 लोगों की डूबकर मौत हो गई। वहीं कई लोग अभी भी लापता है। जिसकी SDRF की टीम तलाश कर रही है। ये हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला जख्म बन गया और इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया। वहीं इस हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी हो चुका है। बरगी में हुए क्रूज हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम साय ने की वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की समीक्षा

जबलपुर के बरगी डैम में हुए हादसे के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद सीएम साय ने सभी कलेक्टरों को वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम साय ने ये निर्देश धमतरी, कोरबा समेत सभी जिलों के कलेक्टरों को दिए हैं। (CM Sai Reviews Water Sports Activities) सीएम साय ने कहा कि, वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की नियमित समीक्षा करें और समय-समय पर राज्य शासन के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कलेक्टर करें सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग

इतना ही सीएम साय ने आगे कहा कि, हर प्रकार की वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य होगी। सीएम विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। (CM Sai Reviews Water Sports Activities) सीएम आय ने कहा कि, जहां वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां होती है वहां SOP का अक्षरशः पालन होना चाहिए। सीएम ने कहा कि, सभी जगह रेस्क्यू उपकरणों, लाइफ जैकेट व अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधनों होना जरुरी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.