मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: December 8, 2020 9:44 am IST

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को निकेल की कीमत 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,226.50 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में निकेल के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.80 रुपये अथवा 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,226.50 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,906 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों की तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में