ओला ने जूलियन गेफर्ड को यूरोपीय ईवी संचालन का प्रमुख बनाया
ओला ने जूलियन गेफर्ड को यूरोपीय ईवी संचालन का प्रमुख बनाया
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) ओला ने शुक्रवार को बताया कि उसने जुलियन गेफर्ड को यूरोप में अपने इलेक्ट्रिक कारोबार के लिए बाजार रणनीति का निदेशक बनाया है।
गौरतलब है कि कंपनी आने वाले महीनों में यूरोप में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है।
एक विज्ञप्ति के मुताबिक गेफर्ड यूरोप में ओला के इलेक्ट्रिक कारोबार को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होंगे और उनका केंद्र एम्स्टर्डम में होगा।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


