Annamalai New Movement Tamil Nadu: अन्नामलाई को जबरदस्त समर्थन.. महज 10 घंटे में इतने लाख लोग आये साथ.. भाजपा के इन बड़े नेताओं ने भी छोड़ दी पार्टी

Annamalai New Movement dhu Namma Iyakkam: अन्नामलाई के नए आंदोलन से 10 घंटे में 10 लाख लोग जुड़े, कई भाजपा नेताओं ने समर्थन दिया।

Annamalai New Movement Tamil Nadu: अन्नामलाई को जबरदस्त समर्थन.. महज 10 घंटे में इतने लाख लोग आये साथ.. भाजपा के इन बड़े नेताओं ने भी छोड़ दी पार्टी

Annamalai New Movement dhu Namma Iyakkam || Image- indians Insta File

Modified Date: June 6, 2026 / 07:32 pm IST
Published Date: June 6, 2026 7:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अन्नामलाई के आंदोलन से 10 घंटे में 10 लाख पंजीकरण का दावा।
  • भाजपा के कई नेताओं ने इस्तीफा देकर समर्थन जताया।
  • 2031 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।

चेन्नई: पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने अपनी नई राजनीतिक पहल “इधु नम्मा इयक्कम” को लेकर बड़ा दावा किया है। (Annamalai New Movement dhu Namma Iyakkam) उनका कहना है कि लॉन्च के महज 10 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक लोगों ने इस आंदोलन से जुड़ने के लिए पंजीकरण कराया। अन्नामलाई ने इसे एक राजनीतिक दल के बजाय जनता का आंदोलन बताते हुए कहा कि यह तमिलनाडु के भविष्य के लिए साझा दृष्टिकोण और मिशन अगुवाई करता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बीजेपी से कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

अन्नामलाई ने 2 जून को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा पत्र शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ। इसके बाद 5 जून को उन्होंने अपने नए राजनीतिक आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि उनका संगठन वर्ष 2031 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगा। साथ ही उन्होंने “वी द लीडर्स” नाम के एक नए प्लेटफॉर्म और उसकी वेबसाइट की भी शुरुआत की। अन्नामलाई ने कोयंबटूर में एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर फॉर एथिक्स एंड पॉलिटिक्स की स्थापना की भी घोषणा की।

बीजेपी नेताओं का भी मिला समर्थन

अन्नामलाई के फैसले को बीजेपी के कुछ नेताओं का भी समर्थन मिला है। (Annamalai New Movement dhu Namma Iyakkam) बीजेपी के राज्य उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह और कई अन्य नेता अन्नामलाई का समर्थन करेंगे।

अन्नामलाई ने किया बदलाव की राजनीति का दावा

अन्नामलाई का कहना है कि तमिलनाडु की जनता दशकों से चली आ रही पारंपरिक राजनीति से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति को केवल धनवान और प्रभावशाली लोगों तक सीमित रखने की सोच को चुनौती देना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका आंदोलन व्यक्तिपूजा और वंशवादी राजनीति का विरोध करेगा तथा आम लोगों की समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता देगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बीजेपी नेतृत्व से मतभेद का किया जिक्र

अन्नामलाई ने स्वीकार किया कि उनके और बीजेपी नेतृत्व के विचारों में कुछ मुद्दों पर मतभेद थे। उन्होंने कहा कि पार्टी में बने रहने और तमिलनाडु के लोगों से जुड़े रहने के बीच फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था। (Annamalai New Movement dhu Namma Iyakkam) पूर्व आईपीएस अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने 4 दिसंबर 2025 को ही पार्टी नेतृत्व को अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दे दी थी। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों में बदलाव के लिए कई राजनीतिक प्रयास हुए, लेकिन वे लंबे समय तक प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब उनका लक्ष्य एक स्थायी जन आंदोलन खड़ा करना है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत

सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन

मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी

सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown