Honda ADV 160 Launch Date: आ रहा Honda का नया स्कूटर, ग्राहक भूल जाएंगे एक्टिवा, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Honda ADV 160 Launch Date: टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में एडीवी (ADV) 160 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Honda ADV 160 Launch Date: आ रहा Honda का नया स्कूटर, ग्राहक भूल जाएंगे एक्टिवा, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Honda ADV 160 Launch Date/Image Credit: X Handle

Modified Date: June 6, 2026 / 07:50 pm IST
Published Date: June 6, 2026 7:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • होंडा ने भारत में एडीवी (ADV) 160 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • कंपनी इस प्रीमियम मैक्सी स्कूटर के लोकलाइजेशन पर काम कर रही है।
  • एडीवी 160 को कंपनी एडवरेंचर स्कूटर के तौर पर लेकर आएगी।

Honda ADV 160 Launch Date: नई दिल्ली: टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा अपने सबसे बेहतरीन स्कूटर एक्टिवा के बाद भारतीय बाजार में एक और स्कूटर लाने की तैयारी में है। होंडा ने भारत में एडीवी (ADV) 160 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, कंपनी इस प्रीमियम मैक्सी स्कूटर के लोकलाइजेशन पर काम कर रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से कंपनी ने अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।

ऐसा माना जा रहा है कि, Honda ADV 160 को कंपनी भारतीय बाजार में इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। (Honda ADV 160 Launch Date) जहां ट्रेडिशनल स्कूटर्स को शहरों के हिसाब से तैयार किया जाता है। वहीं एडीवी 160 को कंपनी एडवरेंचर स्कूटर के तौर पर लेकर आएगी।

Honda ADV 160 में मिलेगा पावरफुल इंजन और दमदार फीचर्स

Honda ADV 160 Launch Date:  रिपोर्ट्स की मुताबिक, Honda ADV 160 में लंबी विंडस्क्रीन, अपराइट राइडिंग पोजिशन, लंबी सिंगल सीट, मस्कुलर बॉडीवर्क और एक अलग स्टाइल के फ्रंट सेक्शन के साथ आएगा। (Honda ADV 160 Launch Date) होंडा का ये स्कूटर ग्लोबल मार्केट में आता है. इस स्कूटर की ग्राउंड क्लियरेंस 165 एमएम है। इसमें 14-इंच के फ्रंट व्हील और 13-इंच के रियर व्हील्स मिलेंगे। स्कूटर ट्यूबलेस टायर के साथ आता है।

होंडा के इस स्कूटर में लेटेस्ट 156.9सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। ये मोटर 15.8 एचपी की पावर और 14.7 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। एडीवी 160 में होंडा का एसीजी स्टार्टर सिस्टम मिलेगा और इसमें आइडल स्टॉप टेक्नोलॉजी मिलती है।

कितना होगा माइलेज?

Honda ADV 160 Launch Date:  डायमेंशल की बात करें, तो इस स्कूटर की लंबाई 1,950 एमएम, चौड़ाई 763 एमएम और ऊंचाई 1196 एमएम की है। (Honda ADV 160 Launch Date) स्कूटर 1324 एमएम के व्हीलबेस के साथ आता है। स्कूटर की सीट हाइट 780 एमएम की है और इसका कर्ब वेट 133 किलोग्राम है। इस स्कूटर में 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। ये स्कूटर 45 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर कर सकता है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.