ओमनीटेक इंजीनियरिंग के आईपीओ को पहले दिन आठ प्रतिशत अभिदान मिला

ओमनीटेक इंजीनियरिंग के आईपीओ को पहले दिन आठ प्रतिशत अभिदान मिला

ओमनीटेक इंजीनियरिंग के आईपीओ को पहले दिन आठ प्रतिशत अभिदान मिला
Modified Date: February 25, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: February 25, 2026 9:12 pm IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) ‘प्रिसिजन-इंजीनियर्ड’ कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी ओमनीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले दिन आठ प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ में 1,89,09,890 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 15,63,738 शेयरों के लिए बोली मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 13 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को छह प्रतिशत अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को छह प्रतिशत अभिदान मिला।

ओमनीटेक इंजीनियरिंग ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 174 करोड़ रुपये से ज़्यादा जुटाए। कंपनी की 583 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री 27 फरवरी को बंद होगी। इसके लिए मूल्य दायरा 216-227 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 2,800 करोड़ रुपये से ज़्यादा बैठता है। ।

आईपीओ के तहत 418 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि प्रवर्तक उदयकुमार अरुणकुमार पारेख द्वारा 165 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई है।

भाषा अजय राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में