इस साल नवंबर तक 1.96 लाख से ज्यादा कंपनियों, एलएलपी का पंजीकरण
इस साल नवंबर तक 1.96 लाख से ज्यादा कंपनियों, एलएलपी का पंजीकरण
नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) चालू कैलेंडर साल में नवंबर के अंत तक देश में 1.96 लाख से अधिक कंपनियों और सीमित दायित्व भागीदारी (एलएलपी) कंपनियों का पंजीकरण हुआ है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पिछले साल समान अवधि में 1.88 लाख कंपनियों, एलएलपी का पंजीकरण हुआ था।
मंत्रालय ने 2023 में हुईं प्रमुख गतिविधियों की समीक्षा पेश करते हुए कहा कि कॉरपोरेट प्रशासन के ढांचे में इसका ध्यान ‘अनुपालन में आसानी’ और ‘कारोबार सुगमता’ को बढ़ावा देने पर केंद्रित बना हुआ है।
मंत्रालय ने बयान में कहा, “कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान 30 नवंबर तक 1,96,028 कंपनियां और एलएलपी शामिल हुईं, जबकि कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान इसी अवधि में 1,88,364 कंपनियां और एलएलपी शामिल हुईं।”
भाषा अनुराग अजय
अजय

Facebook


