WB Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, इतनी सीटों के लिए नामों का ऐलान, यहां से चुनाव लड़ेंगे PCC चीफ
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 10 उम्मीदवार घोषित किए, प्रदेश अध्यक्ष को श्रीरामपुर से टिकट
MP News || Image- ANI News File
नई दिल्लीः WB Assembly Elections: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 10 और उम्मीदवार घोषित किए, जिनमें प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शुभांकर सरकार का नाम भी शामिल है, जिन्हें हुगली जिले के श्रीरामपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।कांग्रेस के जिन 10 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें गाजोल विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है जहां उम्मीदवार बदला गया है। यहां से पहले उम्मीदवार घोषित संजय सरकार के स्थान पर प्रेम चौधरी को टिकट दिया गया है।
WB Assembly Elections: पार्टी ने उत्तर 24 परगना के बदुरिया से काजी अब्दुर रहीम को टिकट दिया है। इस सीट से वर्तमान विधायक तृणमूल से टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में पश्चिम बंगाल के लिए बीते रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा गया था। कांग्रेस राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है और अब तक उसने कुल 293 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 10 उम्मीदवारों की जारी की सूची… #WestBengal | West Bengal | #AssemblyElection2026 | Assembly Election 2026 | @INCWestBengal pic.twitter.com/quFPy9bbXn
— IBC24 News (@IBC24News) April 1, 2026
यह भी पढ़ेंः-
- PM Modi CCS Meeting Today: क्या होगा कोई बड़ा फैसला?.. PM मोदी की CCS के साथ हाई-लेवल मीटींग आज, ये हैं बैठक का एजेंडा
- Khelo India Tribal Games: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट, संघर्ष और अलगाव वाले क्षेत्र से उभर रहे युवा फुटबॉलर
- Uttarakhand Latest News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब सीमांत किसानों से सीधे फल-सब्जी खरीदेगी ITBP, अन्नदाताओं को होगा बड़ा फायदा
- Today Live News and Breaking Updates 1 April 2026: पीएम नरेंद्र मोदी की हाई-लेवल मीटिंग.. कैबिनेट की सुरक्षा कमेटी के साथ आज शाम 7:00 होगी बैठक, जानें वजह..
- Garden Reach Shipbuilders Share: रॉकेट की तरह उड़ा ये डिफेंस कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड रेवेन्यू के बाद 20% की छलांग लगाकर निवेशकों को ऐसे बना दिया करोड़पति!
- Mahavir Jayanti Raipur: CG की सड़कों पर गूंजा “अहिंसा परमो धर्म”! श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा कर माहौल को बनाया भक्तिमय, मंच से सीएम साय ने दिया खास संदेश
- Raipur Double Murder News: रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी.. पूर्व पुलिसकर्मी ने बीवी और सौतेली बेटी को इस तरह उतारा मौत के घाट..
- HS Phoolka Joins BJP: भाजपा में शामिल हुए ये दिग्गज वकील.. रह चुके है AAP से विधायक, क्या पंजाब में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

Facebook


