Petrol Diesel Price Hike News Today: इजरायल-ईरान के हमले के चलते 10 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल की कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी
Petrol Diesel Price Hike News Today: इजरायल-ईरान के हमले के चलते 10 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल की कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी

Petrol Diesel Price Hike News Today: इजरायल-ईरान के हमले के चलते 10 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल / Image Source: File
- तेल की कीमतों में 12.6% की बढ़ोतरी
- सोने की कीमतों में 1.65% की बढ़ोतरी
- इज़राइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर किया हमला
बिजनेस: Petrol Diesel Price Hike News Today इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर जंग छिड़ गई है। बीते दो दिनों में दोनों देशों की ओर से ताबड़तोड़ हमले किए गए हैं। हालात ऐसे हैं कि ईरान में इमरजेंसी लगा दी गई है और स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। वहीं, इजरायल में भी कई शहर तबाह हो गए हैं। इजरायल और ईरान के बीच जारी इस जंग का असर दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। जी हां शुक्रवार को तेल की कीमतों में 12 प्रतिशत से अधिक का इजाफा देखने को मिला है। वहीरं, सोने के दाम भी 1.65% बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में अब ये माना जा रहा है कि आम आदमी की जेब पर तगड़ा झटका लग सकता है।
Petrol Diesel Price Hike News Today मिली जानकारी के अनुसार यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमिडिएट की कीमतों में 12.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस उछाल के बाद रेट 76.61 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। वहीं, ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड 12.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 77.77 प्रति बैरल पहुंच गया है। बता दें, एक्सपर्ट्स के मुताबिक अरब देशों के बीच बढ़े टेंशन की वजह से ग्लोबल ऑयल की कीमतों में 20 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।
इजरायल ने शुक्रवार को बताया कि ईरान पर हमला किया गया है। ईरान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसाल धमाकों की आवाज तेहरान तक सुनाई दी है। ईरान पर हमले की पुष्टि इजरायल के पीएम ने भी की है। उन्होंने कहा कि इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया, जिसमें नतान्ज में उसका मुख्य संवर्धन केंद्र भी शामिल है। वहीं, ईरान पर हुए हमले पर बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने चिंता जताई कि अगर ईरान समझौते पर बातचीत नहीं करता है, तो पश्चिम एशिया में “बड़े पैमाने पर संघर्ष” छिड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह ईरान से समझौता करने का आग्रह करते रहेंगे।
Axios की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर ने स्टेट इमरजेंसी घोषित कर दिया है। वहीं, इस घटना के बाद यूएस सेक्रेटरी मारको रूबियो ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताया है। उन्होंने ईरान से आग्रह किया है कि उस क्षेत्र में मौजूद उनके लोगों को कोई हानि ना पहुंचाए। साथ ही अमेरिकों हितों को भी ना टारगेट करे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इज़राइल-ईरान जंग से मध्य पूर्व में अस्थिरता बढ़ गई है, जिससे कच्चे तेल की आपूर्ति पर असर पड़ा है। इसी कारण तेल की कीमतों में 12% से ज्यादा उछाल आया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Petrol Diesel Price Hike News Today: Crude Oil Price Hike 12 Percent due to Israel Iran War
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm