Petrol Diesel Price Today 13 September 2026: पेट्रोल-डीजल कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर वृद्धि, त्योहारी सीजन में आम जनता को जोर का झटका, जानिए अब क्या है एक लीटर का रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 13 September 2026: पेट्रोल-डीजल कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर वृद्धि, त्योहारी सीजन में आम जनता को जोर का झटका, जानिए अब क्या है एक लीटर का रेट

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 09:10 AM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 09:11 AM IST

Petrol Diesel Price Today 13 September 2026: पेट्रोल-डीजल कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर वृद्धि, त्योहारी सीजन में आम जनता को जोर का झटका, जानिए अब क्या है एक लीटर का रेट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत 5.02 रुपये प्रति लीटर वृद्धि
  • डीजल के दाम में 5.28 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि
  • 9 से 12 सितंबर के बीच पेट्रोल 11.47 PKR और HSD डीजल 17.37 PKR प्रति लीटर महंगा

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 13 September 2026:  पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार एक के बाद एक बड़े झटके दे रही है। झटकों की झड़ी में सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है, वो भी ऐसे समय में जब आगामी दिनों में कई त्योहार आने वाले हैं। त्योहारी सीजन में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से ये तो तय है कि महंगाई में ताबड़तोड़ वृद्धि होने वाली है। तो चलिए जानते हैं आज पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा

Petrol Diesel Price Today 13 September 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5.02 और डीजल के रेट में 5.28 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की है। कीमतों में बदलाव के बाद पेट्रोल 375.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि एक लीटर डीजल के लिए वाहन मालिकों को अब 403.32 रुपए भुगतान करना होगा। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत आज से ही लागू कर दी गई है, जिसके लिए ओगरा ने कल रात में ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।

3 दिन में पेट्रोल 11 और डीजल 17 रुपए महंगा

बात करें पिछले 3 दिन के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुए बदलाव की तो पेट्रोल 11.47 रुपए प्रति लीटर और 17.37 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। सबसे बड़ी वृद्धि 8 सितंबर को की गई थी, जब सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 13 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया था। हालांकि डीजल के भाव में मामूली 4 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं, बाजार के जानकारों की मानें तो आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी से इजाफा देखने को मिल सकता है और दिवाली तक एक बार फिर ईंधन के दाम ऑल टाइम हाई तक पहुंच सकते हैं। ज्ञात हो कि पेट्रोल की कीमत 3 अप्रैल को 458.41 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

पेट्रोल-डीजल कीमत: 9 से 12 सितंबर 2026

तारीख पेट्रोल (PKR/लीटर) बदलाव HSD डीजल (PKR/लीटर) बदलाव
9 सितंबर 364.35 +5.58 385.95 +4.18
10 सितंबर 367.75 +3.40 392.67 +6.72
11 सितंबर 370.80 +3.05 398.04 +5.37
12 सितंबर 375.82 +5.02 403.32 +5.28

दिवाली तक ऑल टाइम हाई तक पहुंचेंगे दाम

गौरतलब है कि 17 जुलाई को पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाज़ार की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोज़ाना तय की जाएंगी। इससे पहले, सरकार मार्च की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में साप्ताहिक बदलाव की घोषणा कर रही थी। साथ ही, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की आपूर्ति में संभावित रुकावट को देखते हुए ईंधन बचाने के उपाय भी किए जा रहे थे। अप्रैल में संघीय सरकार ने सब्सिडी वाला ईंधन उपलब्ध कराने के लिए खास राहत उपायों की भी घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today 13 September 2026 में पेट्रोल का नया रेट कितना है?

खबर में दिए गए आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 375.82 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर है।

Petrol Diesel Price Today 13 September 2026 में HSD डीजल का रेट कितना है?

खबर के अनुसार हाई-स्पीड डीजल यानी HSD की कीमत 403.32 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर है।

Petrol Diesel Price Today 13 September 2026 में पेट्रोल कितने रुपये महंगा हुआ?

दिए गए आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 5.02 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

Petrol Diesel Price Today 13 September 2026 में डीजल कितना महंगा हुआ?

खबर में दिए गए आंकड़ों के अनुसार HSD डीजल की कीमत में 5.28 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

9 से 12 सितंबर के बीच पेट्रोल-डीजल कितना महंगा हुआ?

खबर में दिए गए आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल 11.47 PKR प्रति लीटर और HSD डीजल 17.37 PKR प्रति लीटर महंगा हुआ।