घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जुलाई में 4.80 प्रतिशत घटकर 1.20 करोड़ पर

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जुलाई में 4.80 प्रतिशत घटकर 1.20 करोड़ पर

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जुलाई में 4.80 प्रतिशत घटकर 1.20 करोड़ पर
Modified Date: August 20, 2026 / 09:53 pm IST
Published Date: August 20, 2026 9:53 pm IST

मुंबई, 20 अगस्त (भाषा) घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जुलाई में सालाना आधार पर 4.80 प्रतिशत घटकर 1.20 करोड़ रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह संख्या 1.26 करोड़ थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

डीजीसीए के अनुसार, जनवरी-जुलाई, 2026 के दौरान घरेलू एयरलाइन कंपनियों ने 984.03 लाख यात्रियों को सेवा दी, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 977.79 लाख था। सालाना आधार पर यह 0.64 प्रतिशत की वृद्धि है।

आंकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम स्थित इंडिगो ने जुलाई में 80.82 लाख यात्रियों को यात्रा कराई, जबकि जून में यह संख्या 89.20 लाख थी। वहीं, टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया समूह ने जुलाई में 28.75 लाख यात्रियों को सेवा दी, जबकि जून, 2026 में यह आंकड़ा 32.22 लाख था।

अकासा एयर के यात्रियों की संख्या जुलाई में घटकर 6.65 लाख रह गई, जो जून में 8.61 लाख थी।

स्पाइसजेट ने जुलाई में 1.87 लाख यात्रियों को यात्रा कराई, जबकि जून में यह संख्या 2.63 लाख रही थी।

इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी जुलाई में बढ़कर 67.4 प्रतिशत हो गई, जो जून में 66.3 प्रतिशत थी। वहीं, एयर इंडिया समूह की हिस्सेदारी मामूली बढ़कर 24 प्रतिशत हो गई, जो जून में 23.9 प्रतिशत थी।

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, आकासा एयर और स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी में गिरावट दर्ज की गई। आकासा की हिस्सेदारी घटकर 5.5 प्रतिशत रह गई, जो जून में 6.4 प्रतिशत थी। वहीं, स्पाइसजेट की हिस्सेदारी 1.6 प्रतिशत रही, जो जून में 1.9 प्रतिशत थी।

समय पर उड़ान संचालन के मामले में इंडिगो का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। इंडिगो की 91.2 प्रतिशत उड़ानें निर्धारित समय पर रवाना हुईं या पहुंचीं।

इसके बाद आकासा एयर का स्थान रहा। कंपनी की 90.8 प्रतिशत उड़ानें निर्धारित समय पर रवना हुईं या पहुंचीं।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में