पीएफसी की इकाई ने कुश्तगी पारेषण परियोजना विकासित करने के लिए विशेष कंपनी बनाई
पीएफसी की इकाई ने कुश्तगी पारेषण परियोजना विकासित करने के लिए विशेष कंपनी बनाई
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) की इकाई पीएफसी कंसल्टिंग लि. (पीएफसीसीएल) ने ‘कुश्तगी ट्रांसमिशन लिमिटेड’ नाम से एक विशेष उद्देश्यीय इकाई का गठन किया है।
कुश्तगी ट्रांसमिशन कर्नाटक के कोप्पल जिले में 765 केवी पारेषण प्रणाली का विकास करेगी।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने स्वतंत्र पारेषण परियोजनाओं के लिए शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी के चयन के लिए पीएफसी कंसल्टिंग को बोली प्रक्रिया समन्वयक नियुक्त किया है।
शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी दिशानिर्देशों के तहत बोली प्रक्रिया समन्वयक (बीपीसी) की जिम्मेदारी परियोजना की रूपरेखा तैयार करने, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने और आवश्यकता पड़ने पर वन स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू करने की होती है।
इन कार्यों के लिए एक विशेष उद्देश्यीय कंपनी (एसपीवी) का गठन किया गया है।
कुश्तगी ट्रांसमिशन लिमिटेड परियोजना से जुड़े सर्वेक्षण, विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना, भूमि अधिग्रहण और आवश्यक मंजूरियों की प्रक्रिया जैसी शुरुआती कार्य करेगी।
प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस एसपीवी को सफल बोलीदाता को हस्तांतरित कर दिया जाएगा, जो आगे परियोजना का विकास करेगा।
पीएफसी ने बताया कि कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पीएफसी कंसल्टिंग को इस परियोजना के लिए बीपीसी नामित किए जाने की कार्रवाई को 29 अगस्त, 2025 को हुई राज्य अधिकार प्राप्त पारेषण समिति की सातवीं बैठक में मंजूरी दी गई थी।
बयान के अनुसार, उसके बाद परियोजना के विकास के लिए इस एसपीवी का गठन किया गया।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


