असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन लाभ पहुंचाने के लिए पीएफआरडीए कर रहा काम: चेयरपर्सन

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन लाभ पहुंचाने के लिए पीएफआरडीए कर रहा काम: चेयरपर्सन

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन लाभ पहुंचाने के लिए पीएफआरडीए कर रहा काम: चेयरपर्सन
Modified Date: September 10, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: September 10, 2026 9:25 pm IST

मुंबई, 10 सितंबर (भाषा) पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ई-श्रम डेटाबेस में पंजीकृत श्रमिकों को अपने मोबाइल फोन के जरिये पेंशन खाता खोलने की सुविधा देने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित व्यवस्था तैयार करने पर काम कर रहा है। पीएफआरडीए के चेयरपर्सन एस. रमण ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस पहल का मकसद बड़े असंगठित क्षेत्र के कार्यबल तक पेंशन सुविधा की पहुंच बढ़ाना है। इन श्रमिकों के एक बड़े हिस्से के पास नियमित मासिक वेतन या आय नहीं होती और वे आयकर का भुगतान भी नहीं करते हैं।

रमण ने ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ में कहा, ‘‘श्रम मंत्रालय ने ई-श्रम डेटाबेस तैयार किया है। यह एक बेहतर और प्रमाणिक डेटाबेस है, जिसमें पेंशन खाता खोलने के लिए जरूरी कई जानकारियां पहले से मौजूद हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह देख रहे हैं कि इस डेटाबेस में पहले से पंजीकृत लोगों को मोबाइल फोन पर कुछ आसान चरणों में पेंशन खाता खोलने की सुविधा कैसे दी जा सकती है।’’

पीएफआरडीए जल्द ही एनपीएस स्वास्थ्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके अंतिम दिशानिर्देश अगले कुछ दिन में जारी होने की उम्मीद है और इसके बाद यह उत्पाद शुरू किया जा सकता है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में