पीएनबी ने बहुभाषी एआई बैंकिंग के लिए ‘भाषिनी’ के साथ किया समझौता
पीएनबी ने बहुभाषी एआई बैंकिंग के लिए ‘भाषिनी’ के साथ किया समझौता
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बहुभाषी कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल इंडिया भाषिनी डिविजन (डीआईबीडी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
पीएनबी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत भाषिनी की उन्नत बहुभाषी एआई क्षमताओं को बैंक के डिजिटल मंचों के साथ एकीकृत किया जाएगा।
बैंक ने कहा कि इससे ग्राहक मौखिक और लिखित माध्यम, दोनों के जरिये कई भारतीय भाषाओं में आसानी से बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।
इस अवसर पर पीएनबी के कार्यकारी निदेशक एम. परमशिवम ने कहा कि बहुभाषी एआई को सार्वजनिक सेवा वितरण से जोड़ने की यह पहल भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने में मदद करेगी। इससे डिजिटल बैंकिंग सेवाएं देशभर के लोगों के लिए अधिक सुलभ, समावेशी और जन हितैषी बन सकेंगी।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


