पीएनजीएस रेवा डायमंड का आईपीओ 24 फरवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 367-386 रुपये प्रति शेयर

पीएनजीएस रेवा डायमंड का आईपीओ 24 फरवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 367-386 रुपये प्रति शेयर

पीएनजीएस रेवा डायमंड का आईपीओ 24 फरवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 367-386 रुपये प्रति शेयर
Modified Date: February 16, 2026 / 08:21 pm IST
Published Date: February 16, 2026 8:21 pm IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी ने सोमवार को अपने 380 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 367 रुपये से 386 रुपये का मूल्य दायरा तय किया।

कंपनी का आईपीओ 24 फरवरी को खुलेगा और 26 फरवरी को बंद हो जाएगा, जबकि एंकर निवेशक 23 फरवरी को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

पुणे स्थित कंपनी के इस आईपीओ में केवल नए शेयर जारी किए जाएंगे।

कंपनी सार्वजनिक निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग वित्त वर्ष 2027-28 तक 15 नए स्टोर स्थापित करने के लिए करेगी।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में