Amir Hamza Attack Live Video: पाकिस्तान में फिर एक्टिव हुआ ‘अज्ञात’ हमलावर.. लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें अटैक का Video..
Amir Hamza Pakistan Attack Live Video: लाहौर में लश्कर आतंकी आमिर हमजा पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, जानें पूरी घटना
Amir Hamza Pakistan Attack Live Video || Social Media File
- लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों की फायरिंग
- बाइक सवार हमलावरों ने कार को बनाया निशाना, हमजा घायल
- पुलिस ने CCTV के आधार पर जांच शुरू की
लाहौर: पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा गुरुवार को लाहौर में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों ने उस वाहन को निशाना बनाया, जिसमें हमजा सवार था। (Amir Hamza Pakistan Attack Live Video) घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानें कौन है वांटेड आतंकी आमिर हामजा
आमिर हमजा को लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के बाद संगठन का दूसरा सबसे अहम नेता माना जाता है। हाफिज सईद 2019 से आतंकी वित्तपोषण के मामलों में सजा काट रहा है और लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। हमजा पहले संगठन के “विशेष अभियान” विभाग का प्रमुख भी रह चुका है और उसे अमेरिका द्वारा आतंकवादी घोषित किया जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक, यह हमला लाहौर के पेको रोड पर एक निजी टीवी चैनल ‘24 न्यूजएचडी टीवी’ के कार्यालय के पास हुआ। हमले के समय वाहन में चैनल के धार्मिक कार्यक्रम ‘नूर-ए-सहर’ के मेजबान न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) नजीर अहमद गाजी भी मौजूद थे। (Amir Hamza Pakistan Attack Live Video) हमलावरों की गोलीबारी में हमजा घायल हो गया, जबकि गाजी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
उठी आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग
इस हमले की निंदा करते हुए जमात-उद-दावा की राजनीतिक इकाई पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पार्टी ने सरकार से धार्मिक विद्वानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। वहीं, टीवी चैनल ने अपने बयान में कहा कि गाजी शो की रिकॉर्डिंग के बाद घर लौट रहे थे, तभी यह हमला हुआ।
🔴 BREAKING 🔴
Lashkar-e-Taiba (LeT) co-founder, close aide of Global Terrorist Hafiz Saeed and US-designated terrorist Amir Hamza shot by unidentified gunmen in Lahore. pic.twitter.com/Og49ro1rK0
— gulvinder (@rebelliousdogra) April 16, 2026
तालिबानी हमले में 3 की मौत
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगान तालिबान के हमले में दो बच्चों सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। (Amir Hamza Pakistan Attack Live Video) एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात बाजौर जिले के मलिक शाहीन गांव में अफगान तालिबान ने सुरक्षा बलों द्वारा उनकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किए जाने के बाद नागरिकों को निशाना बनाया।
अधिकारी ने बताया कि हमले में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स
उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू
चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट
ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त
इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया

Facebook


